जखनिया (गाजीपुर)। तहसील जखनिया सभागार में डॉ. संजय कनौजिया के सानिध्य में शौर्य सैनिक संगठन एवं सीआरपीएफ भाईचारा संगठन के तत्वावधान में पत्रकारों एवं सेवानिवृत्त सैनिकों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पत्रकारों तथा पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. संजय कनौजिया ने कहा कि देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर जवान सेवानिवृत्ति के बाद भी विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं पत्रकार अपनी निष्पक्ष लेखनी और खबरों के माध्यम से समाज की आवाज बनकर जन-जन तक सच्चाई पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान करना समाज के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों एवं सेवानिवृत्त सैनिकों को माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूरे समारोह में सम्मान, उत्साह और सौहार्द का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण यादव, रमेश प्रसाद सोनी ,अजीत विक्रम यादव, सुनील दुबे, धर्मेंद्र मिश्रा, उग्रसेन सिंह, कमलेश यादव, वेद प्रकाश पांडेय, गोपाल पांडेय, सुरेश पांडेय, शैलेंद्र यादव, उपेंद्र कुमार एवं सत्यम चौबे सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
वहीं सैनिक सेवा संस्थान एवं अन्य सम्मानित अतिथियों में रणजीत सिंह, समाजसेवी अवधेश यादव उर्फ राजू, गणेश पाल, संजय सोनकर, सुखराम यादव, शाहिद समेत बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज और राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
कलम और वीरता का सम्मान: जखनिया में पत्रकारों व पूर्व सैनिकों का अभिनंदन समारोह आयोजित
Related Posts
Add A Comment

