वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने थाना सिगरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कैंट रेलवे स्टेशन के सामने विजयनगरम मार्केट में अवैध रूप से शराब बेच रहे तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से अंग्रेजी शराब, देसी शराब और बीयर की भारी खेप बरामद कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
वाराणसी। थाना सिगरा कमिश्नरेट पुलिस को देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी, जब कैंट रेलवे स्टेशन के सामने स्थित विजयनगरम मार्केट में अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब, देसी शराब और बीयर बरामद करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी देर रात आने-जाने वाले ग्राहकों को अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे थे। छापेमारी के दौरान मौके से अंग्रेजी शराब की विभिन्न ब्रांड की 35 बोतलें, देसी शराब की 16 बोतलें तथा बीयर के 41 कैन बरामद किए गए।
थाना सिगरा पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कार्यों में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कैंट स्टेशन के सामने अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

