गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय गाजीपुर में तैनात क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव का स्थानांतरण जिला खेल कार्यालय एटा होने के बाद जनपद को नया क्रीड़ा अधिकारी मिल गया है। नव नियुक्त क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद ने सोमवार अपराह्न जिला खेल कार्यालय गाजीपुर पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।
जानकारी के अनुसार, अरविन्द यादव के स्थानांतरण के उपरांत विभागीय आदेश के क्रम में देवी प्रसाद को गाजीपुर का नया क्रीड़ा अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
नए क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद ने कहा कि जनपद में खेल गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं खेलों के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
वहीं, स्थानांतरित क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव के कार्यकाल में जनपद में विभिन्न खेल गतिविधियों के संचालन एवं खिलाड़ियों के प्रशिक्षण संबंधी कार्यों को लेकर सराहनीय योगदान रहा है। उनके स्थानांतरण के बाद विभागीय जिम्मेदारी अब देवी प्रसाद के कंधों पर आ गई है।
गाजीपुर को मिले नए क्रीड़ा अधिकारी, देवी प्रसाद ने संभाला कार्यभार
Related Posts
Add A Comment

