घोरावल/सोनभद्र (19 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र में वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत घोरावल पुलिस को एक बड़ी और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने सोनभद्र, प्रयागराज और कौशाम्बी सहित कई जनपदों में विभिन्न गंभीर मामलों में वांछित ₹25,000 के इनामी शातिर अपराधी को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है।लंबे समय से फरार चल रहे इस शातिर गैंगस्टर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर तंत्र से सटीक सूचना प्राप्त हुई।पता चला कि शाहगंज थाने से गैंगस्टर एक्ट में वांछित और ₹25,000 का इनामी अपराधी राजेश सोनकर प्रयागराज में छिपा हुआ है। इस इनपुट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घोरावल पुलिस टीम ने दिनांक 18.07.2026 को शाम लगभग 19:30 बजे प्रयागराज जनपद के विनायक सेंट्रल पार्क, शेरवानी लेगेसी परिसर में घेराबंदी कर अभियुक्त को धर दबोचा। पकड़ा गया अभियुक्त मूल रूप से कौशाम्बी का रहने वाला है और शातिर किस्म का अंतरजनपदीय मादक पदार्थ तस्कर व गैंगस्टर है। नाम राजेश सोनकर, पुत्र कमलेश सोनकर उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी ग्राम चकिया, थाना सैनी, जनपद कौशाम्बी।गैंगस्टर राजेश सोनकर की गिरफ्तारी से तीन जनपदों की पुलिस ने राहत की सांस ली है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कागजी कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, जहां से उसे जेल भेजा जाएगा।
घोरावल पुलिस की बड़ी कामयाबी ₹25,000 का इनामी व अंतरजनपदीय शातिर गैंगस्टर राजेश सोनकर प्रयागराज से गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

