सोनभद्र / आशीष मिश्रा) चोपन
खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) चोपन पर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के समस्त प्रधानाध्यापकों तथा प्रभारी प्रधानाध्यापकों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय प्राथमिकताओं, छात्र हितैषी योजनाओं और शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने सरकार की प्राथमिक योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की और निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए। यू-डायस (U-DISE) के अंतर्गत टीचर मॉड्यूल, स्कूल मॉड्यूल, स्टूडेंट मॉड्यूल, APAAR (अपार) मॉड्यूल तथा MBU मॉड्यूल के लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। डीबीटी के माध्यम से छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के बैंक खातों में भेजी जाने वाली धनराशि के सत्यापन और एमडीएम पोर्टल पर छात्रों की दैनिक उपस्थिति को समय से दर्ज करने को कहा गया। शासन की मंशा के अनुरूप अध्ययनरत शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं को राशन कार्ड से जोड़ने अथवा उनकी फैमिली आईडी बनवाने हेतु प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया।बीईओ लोकेश मिश्रा ने प्रधानाध्यापकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई और मध्याह्न भोजन योजना (MDM) पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा, बच्चों को शुद्ध, स्वच्छ और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना तथा परिसर को स्वच्छ रखना हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके साथ ही विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों से निरंतर संवाद स्थापित किया जाए। बैठक के दौरान विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा अपने स्तर पर लागू किए गए नए शैक्षणिक नवाचारों को साझा किया गया। विकासखंड चोपन के अंतर्गत विभागीय कार्यों, डिजिटल एंट्री और नवाचारों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों को खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्रा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीईओ ने अन्य शिक्षकों से भी प्रेरणा लेकर विद्यालयों के शैक्षणिक माहौल को और बेहतर बनाने का आह्वान किया।
चोपन ब्लॉक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी ने ली प्रधानाध्यापकों की बैठक, दिए कड़े निर्देश
Related Posts
Add A Comment

