भदोही:भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत जनपद में मकान सूचीकरण एवं हाउस लिस्टिंग कार्य आज से प्रारंभ किया गया। इस क्रम में आज प्रगणक टीम द्वारा जनपद न्यायाधीश अखिलेश दुबे तथा पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के आवास पर मकान सूचीकरण का कार्य संपन्न किया गया।
प्रगणकों द्वारा निर्धारित प्रारूप के अनुसार आवास संबंधी आवश्यक विवरण संकलित किए गए। प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

