बलिया। थाना पकड़ी पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में तीन महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर/रसड़ा के नेतृत्व में थाना पकड़ी पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 51/26 से संबंधित तीन अभियुक्ताओं को उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं में आशा देवी पत्नी किशन कुमार, संजना कुमारी पत्नी किशन कुमार तथा मनोरमा देवी पत्नी राधामोहन निवासी सहरोजा पूरब टोला थाना पकड़ी, जनपद बलिया शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि उक्त मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 191(2), 191(3), 190, 109, 115(2), 352 एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्ताओं को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव, उपनिरीक्षक भूपेन्द्र नारायण सिंह, हेड कांस्टेबल योगेन्द्र यादव, कांस्टेबल राहुल यादव, कांस्टेबल मुकेश कुमार, महिला कांस्टेबल रीनू यादव एवं महिला कांस्टेबल शालिनी यादव शामिल रहीं।
Related Posts
Add A Comment

