सहतवार (बलिया)। थाना सहतवार पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सनी लोहे की कटारी भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, थाना सहतवार में दर्ज मुकदमा संख्या 144/2026 धारा 109(1), 110, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित मामले में पुलिस ने ग्राम महाराजपुर निवासी रमेश सिंह पुत्र स्व. बच्चा सिंह (47 वर्ष), धनन्जय सिंह पुत्र स्व. बच्चा सिंह (34 वर्ष) एवं देव सिंह पुत्र रमेश सिंह (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि थाना सहतवार के उपनिरीक्षक दिनेश कुमार विश्वकर्मा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुकदमे के वादी ने सूचना दी कि हमले में प्रयुक्त खून से सनी लोहे की कटारी महाराजपुर चट्टी के पास सड़क किनारे झाड़ियों में फेंकी गई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कटारी बरामद कर उसे कब्जे में ले लिया।
इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर भागने का प्रयास कर रहे तीनों आरोपियों को महाराजपुर चट्टी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर तीनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार विश्वकर्मा, रिजर्व आरक्षी बीरू कुमार, अभय सिंह, महिला रिजर्व कांस्टेबल सोनी एवं हेड कांस्टेबल चालक मनोज यादव शामिल रहे।
जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, सहतवार पुलिस ने खून से सनी लोहे की कटारी बरामद की
Related Posts
Add A Comment

