हापुड़ (मनीष कुमार) जिलाधिकारी कविता मीना ने कलेक्ट्रेट सभागार हापुड़ में जनपद के बैंकर्स के साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना को लेकर समीक्षा बैठक की जिलाधिकारी ने अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिए की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना सरकार की युवाओं के उज्जवल भविष्य को लेकर एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके माध्यम से बेरोजगार युवक इस योजना का लाभ प्राप्त कर अपना स्वरोजगार स्थापित कर अपने लिए रोजगार विकसित कर सके। जिलाधिकारी ने कहा कि योजना के अंतर्गत जितने भी आवेदन प्राप्त हुए हैं उसमें पात्र व्यक्ति का लोन जल्द से जल्द उपलब्ध कराकर सरकार की योजना से लाभार्थी को लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत जनपद को जो भी लक्ष्य प्राप्त हुआ है उसके सापेक्ष अधिक से अधिक लाभार्थी को लाभ दिलाया जाए। बैठक के दौरान जनपद के सभी बैंक प्रबंधक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना को लेकर बैंकर्स के साथ बैठक
Related Posts
Add A Comment

