Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

अंडा कार्टून के फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का सामान जल कर हुआ नष्ट

Tuesday, 28 April 2026, 18:57 IST

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना को लेकर बैंकर्स के साथ बैठक

Tuesday, 28 April 2026, 16:17 IST

सपाइयों ने किया सपा संगठन प्रभारी प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव का जोरदार स्वागत

Tuesday, 28 April 2026, 16:09 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » डाक विभाग के इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में मात्र ₹549 में होगा 10 लाख का दुर्घटना बीमा – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
वाराणसी

डाक विभाग के इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में मात्र ₹549 में होगा 10 लाख का दुर्घटना बीमा – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

adminBy adminWednesday, 12 June 2024, 17:22 ISTUpdated:Wednesday, 12 June 2024, 17:58 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

Varanasi: महंगे प्रीमियम पर बीमा करवाने में असमर्थ लोगों के लिए डाक विभाग का इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक एक विशेष दुर्घटना सुरक्षा बीमा लेकर आया है, जिसमें वर्ष में महज 549 और 749 रुपए के प्रीमियम के साथ लाभार्थी का क्रमशः 10 और 15 लाख रुपए का बीमा होगा। एक साल खत्म होने के बाद अगले साल यह बीमा रिन्यू करवाना होगा। इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में लाभार्थी का खाता होना अनिवार्य है। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दी। डाक विभाग इसके लिए 13 जून को वाराणसी परिक्षेत्र के अधीन वाराणसी, भदोही, चंदौली, जौनपुर, गाज़ीपुर, बलिया ज़िलों में विशेष अभियान चलायेगा।

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरंस ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट के मध्य हुए एक एग्रीमेंट के तहत 18 से 65 वर्ष आयु के लोगों को यह निजी दुर्घटना बीमा सुरक्षा मिलेगी। इसके तहत, दोनों प्रकार के बीमा कवर में दुर्घटना से मृत्यु, स्थाई या आंशिक पूर्ण अपंगता, अंग विच्छेद या पैरालाइज्ड होने पर क्रमशः 10 और 15 लाख रुपए का कवर मिलेगा। साथ ही साथ इस बीमा में दुर्घटना से हॉस्पिटल में भर्ती रहने के दौरान इलाज हेतु 60,000 रुपए तक का आई.पी.डी खर्च और ओ.पी.डी में 30,000 रुपए तक का क्लेम मिलेगा। इस बीमा में डॉक्टर से पोषण संबंधी सलाह एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए 4 परामर्श की सुविधा होगी| वहीं, दोनों प्रीमियम बीमा में उपरोक्त सभी लाभों के अलावा दो बच्चों की पढ़ाई के लिए एक लाख तक का खर्च, दस दिन अस्पताल में रोजाना का एक हजार खर्च, किसी अन्य शहर में रह रहे परिवार हेतु ट्रांसपोर्ट का 25,000 रूपए तक का खर्च और मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए 5,000 तक का खर्च मिलेगा।

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में लाभार्थी का खाता होना अनिवार्य है। प्रीमियम खाता मात्र ₹200/- में प्राप्त किया जा सकता है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ग्राहक का आधार नंबर एवम मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। ग्राहक का खाता बिना किसी दस्तावेज के दिए केवल बायोमेट्रिक के आधार पर तुरंत खुल जाता है एवं साथ ही साथ दुर्घटना बीमा का भी लाभ बिना किसी दस्तावेज जमा कराए लिया जा सकता है। प्रीमियम खाता में किसी भी प्रकार का डोर स्टेप चार्ज नहीं देना होगा, तथा इसके साथ ही बिजली बिल भुगतान और कैशबैक भी प्राप्त किया जा सकता है। घर बैठे आईपीपीबी एप के माध्यम से सुकन्या, पीपीएफ, आर डी, पीएलआई आदि का ऑनलाइन भुगतना भी संभव है।

वाराणसी पूर्वी मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना बीमा सुविधा में पंजीकरण के लिए लोग अपने इलाक़े के डाकिया या नजदीकी डाकघर में संपर्क कर सकते हैं।

Views: 340
latest news news Varanasi voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleउप जिलाधिकारी एवं भाजपा के पदाधिकारी ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
Next Article अब ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ का संचालन करेगा ‘आईसीडीएस विभाग’

Related Posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना को लेकर बैंकर्स के साथ बैठक

Tuesday, 28 April 2026, 16:17 IST

सपाइयों ने किया सपा संगठन प्रभारी प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव का जोरदार स्वागत

Tuesday, 28 April 2026, 16:09 IST

पुलिस लाइन में किया गया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन

Tuesday, 28 April 2026, 15:57 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Monday, 15 December 2025, 16:11 IST4 Mins Read

दिल्ली में ‘चेतन चौहान अनसंग हीरोज़ अवार्ड 2025’ से सम्मानित हुए वाराणसी के अमित पाण्डेय ‘किशन’

Saturday, 15 November 2025, 14:26 IST2 Mins Read

नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट ने ‘सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स 2025’ की घोषणा की

Saturday, 15 November 2025, 13:40 IST3 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना को लेकर बैंकर्स के साथ बैठक

Tuesday, 28 April 2026, 16:17 IST

सपाइयों ने किया सपा संगठन प्रभारी प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव का जोरदार स्वागत

Tuesday, 28 April 2026, 16:09 IST

पुलिस लाइन में किया गया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन

Tuesday, 28 April 2026, 15:57 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.