बलिया। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण का प्रयास किया।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में आयोजित थाना समाधान दिवस में सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के थानों पर तथा थाना प्रभारी संबंधित थानों पर प्रशासनिक टीम के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
समाधान दिवस के दौरान जनपद के विभिन्न थानों पर कुल 94 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें न्याय दिलाना है।
थाना समाधान दिवस में 94 फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, 13 मामलों का मौके पर निस्तारण
Previous Articleएपेक्स स्कूल के समर कैंप में बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह
Related Posts
Add A Comment

