Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » दारानगर मैदागिन बुलानाला चौक नारियल बाजार गोविन्दपुरा ठठेरी बाजार सोराकुंआ गोलघर भुतही इमली होते हुए शोभायात्रा कालभैरव मंदिर पर जाकर संम्पन्न होगी
वाराणसी

दारानगर मैदागिन बुलानाला चौक नारियल बाजार गोविन्दपुरा ठठेरी बाजार सोराकुंआ गोलघर भुतही इमली होते हुए शोभायात्रा कालभैरव मंदिर पर जाकर संम्पन्न होगी

adminBy adminFriday, 5 July 2024, 16:07 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

नागरिक सुरक्षा कोतवाली प्रखण्ड के स्वयंसेवक, वाकि-टाकी के साथ शोभायात्रा के कुशल व व्यवस्थित संचालन में सहयोग करेगें।
कमेटी के महामंत्री ने बताया कि बाबा की स्वर्ण रजत प्रतिमा मंदिर में प्रतिस्थापित कर भव्य श्रृंगार पूजन व भैरवभक्तजनों को दर्शन हेतु बाबा श्री कालभैरव की स्वर्ण-रजत पंचबदन प्रतिमा स्थापित की जायेगी। सायंकाल पंडित जयकृष्ण दीक्षित के आचार्यत्व में बसंत पूजा होगी तथा रात्रि समयानुसार 11:00 बजे तक दर्शन पूजन का कार्य अनवरत चलता रहेगा तथा महाआरती के पश्चात श्रृंगार कार्यक्रम संम्पन होगा। उन्होंने बताया कि मंदिर प्रांगण से भी टीम बनाकर प्रसाद वितरण की उचित व्यवस्था की गई है।
शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्री जनार्दन प्रसाद वर्मा ने बताया कि शोभायात्रा के आयोजन में मीडिया संयोजन का प्रभार डॉ. कैलाश सिंह विकास एवं किशोर सेठ को सौपा गया है। पूरे मंदिर परिसर में तथा भैरवनाथ चौराहे से लेकर कालभैरव द्वार तक विद्युत झालरों इत्यादि तथा फूल मालाओं से भव्य सजावट कि जाएगी। उन्होंने काशी की धर्म परायण जनता से अपने प्रतिष्ठानों को दोपहर 1:00 बजे तक बंद कर शोभायात्रा में सपरिवार शामिल होने की अपील की। साथ ही आग्रह किया कि मंदिर में सपरिवार दर्शन कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।
शोभायात्रा मंत्री जनार्दन प्रसाद वर्मा ने बताया कि शोभायात्रा के मार्गों की मरम्मत गोलघर में लगे लोहे के एक गार्डर को निकालने चूने का छिड़काव सफाई व्यवस्था तथा मंदिर क्षेत्र में प्रकाश की व्यवस्था के लिए विगत दिनों नगर आयुक्त व कोतवाली जोनल अधिकारी को पत्रक सौंपा गया है। पत्रकार वार्ता के दौरान अध्यक्ष कमल कुमार सिंह महामंत्री सतीश कुमार सिंह शोभायात्रा मंत्री जनार्दन प्रसाद वर्मा कोषाध्यक्ष विष्णु सेठ श्यामसुंदर सिंह कृष्ण कुमार सेठ डॉ. कैलाश सिंह विकास किशोर सेठ घनश्याम सेठ अनुज गौतम राजू वर्मा संदीप सेठ आदि उपस्थित रहे।
किशोर कुमार सेठ मीडिया संयोजक 9335339020काशी के कोतवाल बाबा श्री काल भैरव जी की वर्ष 1954 में निर्मित स्वर्ण रजत पंचबदन प्रतिमा की भव्य 71 वीं शोभायात्रा दिनांक 7 जुलाई 2024 दिन रविवार को प्रातः 7.00 बजे चौखम्भा स्थित काठ की हवेली से स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी वाराणसी के तत्वाधान में निकाली जाएगी।
कमेटी के अध्यक्ष कमल कुमार सिंह ने बताया कि 71वें शोभायात्रा में सर्वप्रथम आगे पुलिस घुड़सवार चलेंगे। उनके साथ ताशा बाजा के साथ भक्तगण ध्वजा पताका लिए अग्रीम पंक्ति में चलेंगे। साथ ही कमेटी के संस्थापक द्वय स्वर्गीय किशुनदास और स्वर्गीय भीकू सिंह जी की तस्वीर भी सुसज्जित रथ पर चलेगी। बैंड पार्टी सुमधुर धुन बिखरते चलेंगे साथ में माता स्वरूप प्रतिमाएं अपने करतब दिखाते हुए चलेंगी। 11 सुसज्जित और छतरी युक्त घोड़ों पर देव प्रतिमाएं राम लक्ष्मण भरत शत्रुधन हनुमान जी के साथ ध्वजा पताका लिये ध्वज वाहक भी विराजमान रहेंगे साथ ही पाइप बैंड का आकर्षण भी रहेगा। कमेटी के अध्यक्ष कमल कुमार सिंह ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान शंकर पार्वती राधा कृष्ण दुर्गा जी काली जी हनुमान जी की भी आकर्षक झांकी रहेगी। इवेंट प्लानर की टीम नीरज सेठ के नेतृत्व में रास्ते भर भजन प्रस्तुत करती रहेगी।
अध्यक्ष ने बताया कि गोविंदेश्वर महादेव की आकर्षक झांकी तथा डमरू दल भी शोभायात्रा के केंद्र बिंदु होगे। शोभायात्रा के अंत में शहनाई के साथ फूलों से सुसज्जित बाबा का स्वर्णिम रथ होगा व साथ ही भैरवभक्त जन भी होगें।
अध्यक्ष कमल कुमार सिंह ने बताया कि शोभायात्रा के स्वागत हेतु विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा बाबा के भक्तों द्वारा लगभग 40 स्थानों पर पूजा अर्चना भी होगी। उन्होंने बताया कि भव्य शोभायात्रा के कुशल संचालन हेतु शोभायात्रा मंत्री जनार्दन प्रसाद वर्मा के सहयोगी के रूप में कमेटी के पदाधिकारियों की टीम बनाई गयी है।

Views: 538
latest news news Varanasi voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleसपा नेता ने जिलाधिकारी को भी फोन कर घंसी सड़क के बारे मे अवगत कराया
Next Article ग्रीष्मकालीन शिविर फुटबॉल का समापन

Related Posts

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST

लद्दाख की ऊंचाई बनी चुनौती, यूपी के चार सांसदों की तबीयत बिगड़ी, अफजाल अंसारी को देना पड़ा ऑक्सीजन सपोर्ट।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:29 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.