बलिया। जनपद की दोकटी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से करीब 22 लाख रुपये मूल्य की 3105 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने वाहन को सीज करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना दोकटी पुलिस ने मंगलवार देर रात गश्त के दौरान शोभा छपरा-बैरिया मार्ग पर संदिग्ध पिकअप वाहन को देखा। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। तलाशी लेने पर वाहन में विभिन्न ब्रांडों की 300 पेटियों में भरी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
बरामद शराब में बीयर, 8 पीएम, ऑफिसर च्वाइस, रॉयल स्टैग, आफ्टर डार्क और ब्लेंडर प्राइड समेत कई ब्रांड शामिल हैं। पुलिस के अनुसार शराब गैरप्रांत में तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी।
इस मामले में वाहन स्वामी प्रदीप कुमार वर्मा तथा अज्ञात चालक के विरुद्ध थाना दोकटी में मु0अ0सं0 84/2026 धारा 60(1)/63 उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Previous Articleएनडीपीएस एक्ट के दोषी को 1 वर्ष 3 माह की सजा, 10 हजार जुर्माना
Next Article पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा
Related Posts
Add A Comment

