वाराणसी : शहर को जलजमाव से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम कटिबद्ध है । इस क्रम में सफाई अभियान की जमीनी हकीकत परखने शुक्रवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल स्वयं सड़क पर उतरे। उन्होंने पांडेपुर पुलिस चौकी से लेकर पंचकोशी सारंग तालाब तक चल रहे नाला सफाई कार्य का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य में सुस्ती और गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
नगर आयुक्त ने नाले से निकाली गई सिल्ट (कूड़ा-कचरा) हर हाल में 24 घंटे के भीतर वहां से हटावाने का सख्त निर्देश दिया । कहा कि सड़कों पर सिल्ट छोड़ने वाले और कार्य में लापरवाही बरतने वालों की जवाबदेही तय की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से खुले नालों को तत्काल ढकने और शहर की सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि मानसून से पहले सभी मुख्य नालों की शत-प्रतिशत सफाई सुनिश्चित करना प्राथमिकता है ताकि नागरिकों को जलभराव का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के साथ क्षेत्रीय पार्षद राजकुमार चौधरी और अधिशासी अभियंता (सिविल) भी मौजूद रहे।
Related Posts
Add A Comment

