भांवरकोल (गाजीपुर) स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वीरपुर में इन दिनों स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। डाॅ. चंदन कुमार की देखरेख में अस्पताल में बेहतर कार्य किया जा रहा है, जहां मरीजों को सही ढंग से इलाज और दवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। अस्पताल में रजिस्ट्रेशन फीस मात्र 1 रुपया है।
मौके पर उपस्थित मिला स्टाफ
स्थानीय निवासी अयुच्ता नन्द राय वार्ड ब्वाय से मिली जानकारी के अनुसार, वीरपुर पीएचसी (सुबाडहेरा) पर कुल 4 स्टाफ की तैनाती है, जिनमें से 2 लोग कार्यरत हैं। स्टाफ मौके पर उपस्थित पाए गए। हालांकि, हेड (प्रभारी) छुट्टी पर थे—बताया गया कि पिछले दिन इमरजेंसी ड्यूटी पर होने के कारण वह आज अवकाश पर थे।
रात में रहने को लेकर समस्या
अस्पताल परिसर में आवास बने होने के बावजूद रात में कोई स्वास्थ्यकर्मी वहां नहीं ठहरता। इस संबंध में पूछे जाने पर वार्ड ब्वाय ने बताया कि अस्पताल की बाउंड्री जगह जगह टुटी है खिडकी के शिशे टुटे हुए हैं, अस्पताल के आस पास जंगल/झाड़ी होने और गांव से थोड़ा अलग होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से रात में कोई निवास नहीं करता है। वार्ड ब्वाय अयुच्चता नंद राय ने बताया कि कुछ दिन पहले बिजली का केबिल काट कर ले गये लोगो की शिकायत की गयी थी फिर अपने पैसे से केबिल खरीद कर जोडा गया ,जिसका आज तक भुगतान नहीं हुआ।
मरीजों ने जताई संतुष्टि
उपचार कराने पहुंचे मरीज उमेश प्रजापति, चिंता देवी, किशुन कुमार शर्मा, कन्हैया लाल गुप्ता, धावली, और कुर्बानअल्ली ने बताया कि अस्पताल में उन्हें सही समय पर दवाएं और इलाज मिल रहा है। पर रोड से अस्पताल में जाने वाला खडंजा सही नही है तथा रोड के दोनों तरफ घासफुस लगे होने के वजह से जहरीले जानवरों का भय लगा रहता है।
जांच सुविधाओं और स्थाई स्टाफ की मांग ।
यहाँ तैनात 4 स्टाफ रोटेशन पर रहते हैं, जबकि यहाँ स्थाई स्टाफ की नियुक्ति होनी चाहिए।
अस्पताल में किसी भी प्रकार की जांच की व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण गंभीर मरीजों को गाजीपुर या मुहम्मदाबाद/सुखडहेरा जाना पड़ता है।
ग्रामीणों और मरीजों ने मांग की है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वीरपुर में जल्द से जल्द जांच सुविधाएं शुरू की जाएं और स्टाफ को स्थाई किया जाए ताकि इलाज की प्रक्रिया और अधिक सुचारू रूप से चल सके।
नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वीरपुर, मरीजों को मिल रहा बेहतर इलाज और दवाएं, लेकिन सुविधाओं की अब भी दरकार
Related Posts
Add A Comment

