वाराणसी के महमूरगंज स्थित प्रचंड गर्मी को देखते हुए राहगीरों एवं काशी में आए हुए श्रद्धालुओं के लिए नागरिक सुरक्षा प्रखंड चेतगंज के पोस्ट नंबर 9 में चीफ वार्डन विनोद कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर प्रखंड चेतगंज के डिवीजनल वार्डन मंगला प्रसाद गुप्ता निशुल्क प्याऊं का उद्घाटन करते हुए बताया कि नागरिक सुरक्षा समाज के कार्यों में हमेशा तत्पर रहता है और जहां जैसी आवश्यकता पड़ती है सेवा भाव के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा के सदस्यों के सहयोग से मानव सेवा के लिए बढ़-चढ़कर कार्य करता है इसी क्रम में प्रचंड गर्मी को देखते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर निशुल्क प्याउ की व्यवस्था की गई है जिससे राहगीरों और काशी में आए हुए श्रद्धालुओं के लिए राहत मिल सके निशुल्क प्याऊ के उद्घाटन के अवसर पर पानी के साथ-साथ गुड़ बताशे का भी व्यवस्था की गई उद्घाटन के अवसर पर पोस्ट नंबर 9 के पोस्ट वार्डन नन्कू कुमार डिप्टी पोस्ट वार्डन आरक्षित राजेश कुमार शर्मा, सुनील कुमार राही, बिजेंदर नंदन, ओम प्रकाश बिन्द, बबीता देवी, सुनील कुमार यादव, दिवाकर राव, मयंक राज, शीतल कुमार एवं काफी संख्या में पोस्ट के सेक्टर वार्डन साथी उपस्थित रहे
नागरिक सुरक्षा द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाया गया निशुल्क प्याऊ
Related Posts
Add A Comment

