गाजीपुर। संतान प्राप्ति में कठिनाइयों का सामना कर रहे दंपत्तियों के लिए राहत भरी खबर है। आधुनिक प्रजनन चिकित्सा सेवाओं में अग्रणी इंदिरा आईवीएफ फर्टिलिटी एंड आईवीएफ सेंटर द्वारा आज 28 जून 2026 (रविवार) को जखनिया में निःशुल्क निःसंतान परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से निर्धारित किया गया है।
यह शिविर चंद्रावती हॉस्पिटल, राजीव गांधी कॉलेज के सामने, जखनिया में आयोजित होगा। शिविर में प्रजनन एवं निःसंतानता से जुड़ी समस्याओं पर प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. आर. एस. यादव दंपत्तियों को परामर्श देंगे तथा आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी उपलब्ध कराएंगे।
शिविर में भाग लेने वाले दंपत्तियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी पुरानी मेडिकल रिपोर्ट साथ लेकर आएं, ताकि उनकी स्थिति का बेहतर मूल्यांकन कर उचित सलाह दी जा सके।
अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए अस्पताल की ओर से 9166111912 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
आयोजकों ने क्षेत्र के अधिक से अधिक निःसंतान दंपत्तियों से इस निःशुल्क परामर्श शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

