रसड़ा (बलिया) : रसडा क्षेत्र के पलानी गांव में पलानी प्रीमियर लीग क्रिकेट टुर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका खिताबी मुकाबला बुधवार की शाम अख्तियारपुर बनाम सुल्तानपुर इलेवन के बीच खेला गया जिसमें अख्तियारपुर की टीम 38 रनों से विजयी रही। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अख्तियारपुर की टीम निर्धारित 10 ओवर में 164 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जबाब में उतरी सुल्तानपुर इलेवन की टीम 126 रनों पर सिमट गई। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रमुख समाज सेवी जावेद अंसारी जाम ने विजेता टीम के कैप्टन वैजनाथ यादव तथा उपविजेता टीम के कैप्टन नीरज यादव को कप व उचित पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मैन आफ द मैच और मैन आफ द सिरिज का पुरस्कार अख्तियारपुर के होनहार खिलाड़ी रवींद्र यादव को प्रदान किया गया।पलानी प्रीमियर लीग के संयोजक राम बाबू यादव, सौरभ यादव, हरेराम यादव, प्रिंस, सन्नी, अभिषेक यादव, पवन, रोहित, अंकित, अंशु की सराहनीय भूमिका रही। संचालन अभिषेक व मुकेश ने किया।
बलिया : पलानी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को कप प्रदान करते समाज सेवी जावेद अंसारी। जागरण

