वाराणसी/ वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान में पांचवी स्व रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम लीग प्रतियोगिता की ईंगलिसियालाइन स्थित श्रीमती चन्द्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीडा कक्ष में शुरुआत हुई प्रथम चरण में युगल स्पर्धा के पुरुष पर युगल मैच से प्रतियोगिता की शुरुआत हुई खेले गए उद्घाटन मैचों में अश्विनी चक्रवाल और शिवदयाल यादव की अनुभवी जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुये युवा निशान्त सिंह और दिब्याशं सिंह की जोड़ी को पराजित करके पूरे अंक अर्जित कर लिया अन्य मैच प्रगति पर रहे लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के युगल मुकाबले के बाद महिला वर्ग के युगल मुकाबले होंगे उसके पश्चात पुरुष एकल वर्ग के लीग मुकाबले शुरू होंगे 10 दिवसीय प्रतियोगिता का समापन आगामी चार जून को होगा।
प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने कैरम बोर्ड पर गोटियों को स्ट्राइक करके किया, इससे पूर्व स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह के चित्र पर श्री सिंह सेमत सभी खिलाड़ियों ने पुष्पांजलि अर्पित किया इस अवसर पर रमेश कुमार वर्मा अशोक कुमार सिंह,अश्विनी चक्रवाल रेणुका राय अभिषेक विश्वकर्मा,विनोद यादव,गौरव गुप्ता शिवदयाल यादव,कृष्ण दयाल यादव प्रसाद सोनी, नूरन खान, वैभव सिंह , मोहम्मद अजमल , हरियाली सिंह, रितमभरा, अंजली गुप्ता, सौम्या यादव, अश्वनी मौर्य , प्रियान्शू यादव, सूरज प्रसाद, हर्षित आदि खिलाड़ी और एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे प्रतियोगिता का कुशल संचालन अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक रमेश कुमार वर्मा और प्रतियोगिता के आयोजन सचिव अश्विनी चक्रवाला की देखरेख में अंपायर हरियाली सिंह , रेणुका राय अंजली गुप्ता और सूरज प्रसाद ने किया
Related Posts
Add A Comment

