(गाजीपुर)आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए एसडीएम जमानियां मनोज पाठक के नेतृत्व में सोमवार कि सुबह कोतवाली सभागार में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया ।
कोतवाली प्रभारी राम सजन नागर ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और ताजिया जुलूस पर चर्चा की। उन्होंने आयोजकों को पर्व को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और कहा कि पुलिस प्रशासन पूरे त्यौहार के दौरान अलर्ट मोड में रहेगा। सौहार्द बिगाड़ने वालों पर
कार्यवाही निश्चित है।
इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों, और विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले ताजिया जुलूसों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था पर बिंदुवार विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में आपसी भाईचारा, सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक समरसता बनाए रखना हम सभी की साझी जिम्मेदारी है।

