रसड़ा (बलिया) : छपरा से चलकर बलिया के रास्ते वाया रसड़ा होते हुए आनंद विहार दिल्ली तक चलने वाली नई ट्रेन छपरा-आनंद विहार टर्मिनल सुपर फास्ट एक्सप्रेस (12527/12528) को जनहित में रसड़ा में ठहराव सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर शनिवार को रसड़ा नगर के ठाकुरबाड़ी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत जायसवाल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पत भेजकर इस बहुप्रतिक्षित एवं जनहित की मांग पर सहानुभूति पूर्वक शीघ्र निर्णय लिए जाने की गुहार लगाई गई है। प्रधानमंत्री के नाम भेजे गए पत्र में विश्वजीत जायवाल ने कहा है कि बलिया जनपद स्थित रसड़ा क्षेत्र की विशाल जनसंख्या लंबे समय से छपरा-आनंद विहार टर्मिनल सुपर फास्ट एक्सप्रेस के रसड़ा रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग कर रही है। वर्तमान में इस महत्वपूर्ण सुपरफास्ट ट्रेन का रसड़ा स्टेशन पर ठहराव नहीं है। जिससे क्षेत्र के यात्रियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। रसड़ा एक महत्वपूर्ण व्यापारिक, धार्मिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक केंद्र है। यहां से प्रतिदिन भारी तादात में विद्यार्थी, नौकरी पेशा लोग, व्यापारी एवं आम नागरिक दिल्ली तथा अन्य प्रमुख शहरों की यात्रा करते हैं। इस ट्रेन के ठहराव के अभाव में यात्रियों को मऊ, बलिया अथवा अन्य स्टेशनों तक लगभग 35 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। पत्र में मांग की गई है कि जनहित में ध्यान रखते हुए छपरा- आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का रसड़ा रेलवे स्टेशन पर ठहराव प्रदान करने की कृपा करें। इससे हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
पीएम को पत्र भेजकर छपरा-आनंद विहार टर्मिनल सुपर फास्ट एक्प्रेस का रसड़ा में ठहराव की मांग
Related Posts
Add A Comment

