गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के बीपीईएस विभाग के प्रोफेसर (डॉ.) सुजीत कुमार सिंह ने मुख्य कुलानुशासक (मुख्य नियंता) के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। महाविद्यालय में आयोजित एक अनौपचारिक कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने उन्हें पदभार सौंपा।
प्राचार्य ने बताया कि इससे पूर्व मुख्य कुलानुशासक/मुख्य नियंता के पद पर अध्यापक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एस.डी. सिंह परिहार कार्यरत थे। नए शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए महाविद्यालय की प्रबंध समिति ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए प्रो. (डॉ.) सुजीत कुमार सिंह के नाम पर सहमति प्रदान की, जिसके बाद 1 जुलाई 2026 को प्राचार्य कार्यालय से आदेश जारी किया गया।
प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि प्रो. सुजीत कुमार सिंह लंबे समय से प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य के रूप में महाविद्यालय की अनुशासन व्यवस्था और विभिन्न प्रशासनिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनका कार्यकाल महाविद्यालय के अनुशासन और शैक्षणिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. (डॉ.) संजय चतुर्वेदी, डिप्टी चीफ प्रॉक्टर प्रो. (डॉ.) वीरेन्द्र कुमार सिंह, प्रो. (डॉ.) धर्मराज सिंह, प्रो. (डॉ.) विनय कुमार दूबे, प्रो. (डॉ.) प्रेमानंद यादव, प्रो. मीना सिंह, प्रो. अवधेश सिंह, डॉ. आनंद सिंह, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. गोपाल सिंह यादव, डॉ. प्रतिमा सिंह, लवजी सिंह, डॉ. समरेन्द्र मिश्र, अखिलेश सिंह, डॉ. अतुल सिंह, डॉ. पीयूष कांत सिंह, डॉ. मनोज मिश्र सहित पूर्व मुख्य नियंता डॉ. दिनेश कुमार सिंह, डॉ. बालेश्वर सिंह, डॉ. यशवंत सिंह एवं डॉ. अनुराग सिंह समेत विभिन्न संकायों के प्राध्यापकों और महाविद्यालय कर्मचारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

