बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस पेंशनर्स गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय कुमार सहित पुलिस पेंशनर्स मौजूद रहे।
बैठक के दौरान पेंशनर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। एसपी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध और समुचित निस्तारण के निर्देश दिए तथा पेंशनर्स को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
पुलिस पेंशनर्स ने गोष्ठी आयोजित किए जाने पर पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास, प्रधान लिपिक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Previous Articleदोकटी पुलिस ने 22 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी
Related Posts
Add A Comment

