गाजीपुर। समाजसेवी एवं राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता नवीन सिंह के विशेष आग्रह पर गुरुवार को पृथ्वीपुर स्थित उनके आवास पर चोचकपुर धाम के पूज्य महंत मौनी बाबा का आगमन हुआ। संत के आगमन पर क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर महंत जी ने कहा कि जब किसी क्षेत्र और परिवार का पुण्योदय होता है, तभी संत-महात्माओं के चरण वहां पड़ते हैं। उन्होंने नवीन सिंह के प्रति अपने स्नेह और लगाव का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके विशेष आग्रह पर पृथ्वीपुर आने का अवसर मिला है।
महंत जी ने उपस्थित लोगों को परिश्रमपूर्वक कार्य करने, सदाचार अपनाने तथा धर्म को जीवन में धारण करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर कुंवर रमेश सिंह ‘पप्पू’, महेंद्र चौहान, अशोक सिंह, विजेंद्र नाथ सिंह, नौसेना अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य शिवजी सिंह, विकास गिरी, आनंद यादव, सचिन यादव, नीतिश सिंह, केशव सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
पृथ्वीपुर में महंत मौनी बाबा चोचकपुर धाम का भव्य स्वागत, नवीन सिंह के आग्रह पर पहुंचे संत
Related Posts
Add A Comment

