Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

मेधावी छात्रों का सम्मान कर डीएम ने बढ़ाया उत्साह, हरिवल्लमपुर चौपाल बनी प्रेरणा का केंद्र

Wednesday, 17 June 2026, 20:29 IST

पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ हथियाराम मठ में किया दर्शन-पूजन

Wednesday, 17 June 2026, 20:28 IST

वादकारी उत्थान समिति के सदस्यों ने एसडीएम को सौंपा पत्रक

Wednesday, 17 June 2026, 20:24 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » बंजारीपुर में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन,47 मरीज हुए लाभान्वित
गाजीपुर

बंजारीपुर में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन,47 मरीज हुए लाभान्वित

adminBy adminTuesday, 16 June 2026, 20:19 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

ग़ाज़ीपुर, ।राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी के सहयोग तथा नया सवेरा फाउंडेशन, ग़ाज़ीपुर के सौजन्य से ग्राम पंचायत भवन, बंजारीपुर में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई तथा चयनित मरीजों को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु वाराणसी स्थित अस्पताल भेजा गया।

शिविर में विशेषज्ञ टीम द्वारा आंखों की जांच की गई तथा मोतियाबिंद से प्रभावित मरीजों का चयन कर उन्हें उसी दिन बस एवं कार के माध्यम से निःशुल्क रूप से आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, माधोपुर, वाराणसी ले जाया गया। अस्पताल में मरीजों के लिए उपचार, लेंस प्रत्यारोपण द्वारा ऑपरेशन तथा भोजन की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि ऐसे जनकल्याणकारी आयोजनों का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।

आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी के क्षेत्रीय समन्वयक चंदन कुमार ने कहा कि उनका संस्थान पूरे देश में अंधत्व उन्मूलन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और जरूरतमंद लोगों तक गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सौहार्द एवं सामाजिक कार्यकर्ता शाहनवाज सिद्दीकी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का सुंदर संदेश देते हैं तथा लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करते हैं।

तारा देवी अध्यक्ष नारी संघ, ने कहा कि गांव में इस प्रकार की विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का पहुंचना ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत और सौभाग्य की बात है।

स्वास्थ्य जागरूकता सत्र को संबोधित करते हुए गुलशन कुमार ने आंखों की नियमित जांच, स्वच्छता एवं देखभाल के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं रामाशीष यादव ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

क्लाइमेट वॉरियर लीडर हैदर अली ने कहा कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के ऐसे प्रयास आगे भी लगातार जारी रहने चाहिए।

नया सवेरा फाउंडेशन, ग़ाज़ीपुर के संस्थापक डॉ. नज़मुस्साक़िब अब्बासी नदवी ने कहा कि स्वास्थ्य ईश्वर की सबसे बड़ी नेमतों में से एक है। स्वस्थ आंखें व्यक्ति को दुनिया की खूबसूरती देखने और जीवन को बेहतर ढंग से जीने का अवसर प्रदान करती हैं, इसलिए आंखों की देखभाल के प्रति सजग रहना आवश्यक है।

फाउंडेशन के प्रबंधक तारिक नसीम अब्बासी ने कहा कि आंखें मानव शरीर का सबसे अनमोल अंग हैं। समय-समय पर नेत्र परीक्षण कराने और किसी भी समस्या के प्रति लापरवाही न बरतने से अंधत्व जैसी गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। शिविर ने न केवल जरूरतमंद मरीजों को बेहतर उपचार का अवसर प्रदान किया बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Views: 9
crime latest news up voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleमतदाता सूची से 197 नाम कटने पर भड़के ग्रामीण, ग्राम पंचायत भवन पर उमड़ा जनसैलाब
Next Article पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Related Posts

मेधावी छात्रों का सम्मान कर डीएम ने बढ़ाया उत्साह, हरिवल्लमपुर चौपाल बनी प्रेरणा का केंद्र

Wednesday, 17 June 2026, 20:29 IST

पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ हथियाराम मठ में किया दर्शन-पूजन

Wednesday, 17 June 2026, 20:28 IST

वादकारी उत्थान समिति के सदस्यों ने एसडीएम को सौंपा पत्रक

Wednesday, 17 June 2026, 20:24 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

मेधावी छात्रों का सम्मान कर डीएम ने बढ़ाया उत्साह, हरिवल्लमपुर चौपाल बनी प्रेरणा का केंद्र

Wednesday, 17 June 2026, 20:29 IST

पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ हथियाराम मठ में किया दर्शन-पूजन

Wednesday, 17 June 2026, 20:28 IST

वादकारी उत्थान समिति के सदस्यों ने एसडीएम को सौंपा पत्रक

Wednesday, 17 June 2026, 20:24 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.