वाराणसी, 31 मई 2026। वाराणसी फर्नीचर एवं फर्निशिंग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें वर्तमान आर्थिक स्थिति और व्यापार की गिरती रफ्तार पर गहन चिंता व्यक्त की गई।
बैठक में फर्नीचर व्यापारियों ने एकमत से कहा कि बिजली बिल में हुई भारी बढ़ोतरी और पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों के कारण उत्पादन एवं परिवहन लागत बहुत अधिक हो गई है। इससे बाजार में मंदी के साए गहरे होते जा रहे हैं और आने वाले दिनों में व्यापार की स्थिति अच्छी नहीं दिख रही है।
वाराणसी फर्नीचर एवं फर्निशिंग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारी समुदाय भयभीत है। छोटे-मध्यम व्यापारी इस बढ़ती लागत का बोझ नहीं उठा पा रहे हैं।
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में महामंत्री रमेश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा, उपाध्यक्ष सनी जायसवाल, उपेंद्र कुमार, दिलीप गुप्ता, गुड्डू, राजकुमार यादव, दिनेश खुराना, राजकुमार जी, नरेंद्र गर्ग अरुण रूस्तगी मनोज अग्रवाल, तनवीर भाई अमीन खान विवेक ग्रोवर प्रहलाद यादव अंकित सुनेजा सतीश पाल विशाल साहनी अनिरुद्ध यादव राजू यादव अंकित गिनोदिया सहित अन्य कई व्यापारी शामिल रहे।
सभी सदस्यों ने सरकार से अपील की कि बढ़ती बिजली दरों और ईंधन की कीमतों पर तुरंत नियंत्रण लगाया जाए तथा व्यापारियों को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि स्थानीय व्यापार और अर्थव्यवस्था को और नुकसान न पहुंचे।
वाराणसी फर्नीचर एवं फर्निशिंग व्यापार मंडल का कहना है कि यदि समय रहते उपाय नहीं किए गए तो फर्नीचर उद्योग में बड़े पैमाने पर मंदी आ सकती है।

