वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग की वरिष्ठ आचार्य डॉ. श्रद्धा सिंह 6 जून को हांगकांग में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में अपना शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगी। यह संगोष्ठी साहित्य संचय शोध संवाद फाउंडेशन, दिल्ली तथा साइंस टुगेदर, हांगकांग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगी। कार्यक्रम में विश्व के विभिन्न देशों से आए साहित्यकार सहभागिता करेंगे। श्रद्धा सिंह ‘विश्व कल्याण और भारतीय संस्कृति’ विषय पर अपनी बात रखेंगी ।
Related Posts
Add A Comment

