(गाजीपुर)। में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को .315 बोर के अवैध देशी तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर तेतरिया मोड़ से आफताब हासमी (22 वर्ष) पुत्र रहमतुल्लाह, निवासी नोनहरा चौक, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक .315 बोर का देशी तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 164/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में आबकारी अधिनियम, गोवध निवारण अधिनियम तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं।
भांवरकोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार
Previous Articleसेमरा ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण योजना पर सवाल, सैकड़ों पौधे घर के सामने पड़े-पड़े हुए खराब
Next Article सर्पदंश से 5 वर्षीय बालवीर की मौत, गांव में मातम
Related Posts
Add A Comment

