मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर के निर्देशन में बुधवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर सघन जांच कर यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता भी बढ़ाई।
पुलिस विभाग द्वारा गठित 32 टीमों ने जनपद के 38 विभिन्न स्थानों पर स्थान बदल-बदलकर अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 1100 संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच की गई।
चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 445 वाहनों का विभिन्न धाराओं में चालान किया गया, जबकि 4 वाहनों को सीज कर दिया गया। इसके अतिरिक्त कई वाहन चालकों को भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई।
अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित स्थानों पर वाहन पार्क करने तथा अन्य यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने आमजन से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
मऊ पुलिस का व्यापक चेकिंग अभियान, 445 वाहनों का चालान, 4 वाहन सीज
Previous Articleसेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनने के लिए आयोजित हुई पेंशनर्स बैठक, एसपी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
Next Article चोरी की 5 ई-रिक्शा बैटरियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

