Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

सोनभद्र स्वामी रामदेव के संकल्प को साकार कर रहा पतंजलि परिवार ओबरा के गोठा टोला में हुआ औषधीय पौधरोपण

Thursday, 6 August 2026, 19:09 IST

सोनभद्र प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का चुनाव निर्विरोध संपन्न डॉ. राजेश कुमार सिंह बने अध्यक्ष, डॉ. अखिलेश सिंह सचिव

Thursday, 6 August 2026, 19:03 IST

सोनभद्र ग्राम पंचायत अरंगी में 1.41 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पंचायत उत्सव भवन DM चर्चित गौड़ ने दी प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति

Thursday, 6 August 2026, 19:02 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर में युवा सक्रियता, मीडिया और विकसित भारत विषय पर संगोष्ठी आयोजित
सोनभद्र

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर में युवा सक्रियता, मीडिया और विकसित भारत विषय पर संगोष्ठी आयोजित

adminBy adminTuesday, 4 August 2026, 18:51 ISTNo Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

शक्तिनगर/सोनभद्र महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई प्रथम के तत्वावधान में मंगलवार (04 अगस्त 2026) को युवा सक्रियता, मीडिया और विकसित भारत विषयक एक दिवसीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्रो० विनोद कुमार सिंह ने युवा शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि युवा सक्रियता ही विकसित भारत की मजबूत नींव है। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो० विनोद कुमार सिंह ने कहा
आज के दौर में युवा सक्रियता को एक नई धार और गति मिलती है जब युवा मीडिया, विशेष रूप से डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति को वैश्विक मंच पर रखते हैं। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा घोषित विकसित भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश की युवा शक्ति और मीडिया दोनों एक-दूसरे के पूरक तथा ऊर्जा स्रोत के समान हैं।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित काशी विद्यापीठ शक्तिनगर परिसर की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ० अपर्णा त्रिपाठी ने युवा संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के अंतरसंबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के सूचना क्रांति के दौर में मीडिया को सही और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए NSS स्वयंसेवकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए युवाओं को देश के सर्वांगीण विकास में बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परिसर के वरिष्ठ प्राध्यापक उदय नारायण पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में एक सशक्त माध्यम साबित हो रहा है। उन्होंने स्वयंसेवकों का आह्वान किया कि वे देश को उन्नति के पथ पर ले जाने के लिए अपना सर्वस्व योगदान दें। संगोष्ठी के दौरान युवा पत्रकार रोहित कुमार विश्वकर्मा ने वर्तमान सामाजिक व्यवस्था में युवाओं के समक्ष आ रही व्यावहारिक चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित किया और उनके समाधान के ठोस उपायों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का कुशल संचालन इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० छोटे लाल प्रसाद द्वारा किया गया। संगोष्ठी को सफल बनाने में परिसर के प्राध्यापक डॉ० ओम प्रकाश यादव, डॉ० प्रभाकर लाल, अम्बरीश, रविकांत कुशवाहा, अमित कुमार सिंह, हिमांशु, राहुल सोनी, पंकज, साल्वी, अजय, अमृत लाल, नीरज, समीर, प्रभा, खुशबू, ममता, अंजलि सहित भारी संख्या में स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं का सराहनीय सहयोग रहा।

Views: 42
crime latest news news up voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleभांवरकोल में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित हुआ 01 दिवसीय विकास खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
Next Article सोनभद्र ओबरा में आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर पतंजलि महिला समिति ने बांटे औषधीय पौधे लिया हजारों पौधरोपण का संकल्प

Related Posts

सोनभद्र स्वामी रामदेव के संकल्प को साकार कर रहा पतंजलि परिवार ओबरा के गोठा टोला में हुआ औषधीय पौधरोपण

Thursday, 6 August 2026, 19:09 IST

सोनभद्र प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का चुनाव निर्विरोध संपन्न डॉ. राजेश कुमार सिंह बने अध्यक्ष, डॉ. अखिलेश सिंह सचिव

Thursday, 6 August 2026, 19:03 IST

सोनभद्र ग्राम पंचायत अरंगी में 1.41 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पंचायत उत्सव भवन DM चर्चित गौड़ ने दी प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति

Thursday, 6 August 2026, 19:02 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

सोनभद्र प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का चुनाव निर्विरोध संपन्न डॉ. राजेश कुमार सिंह बने अध्यक्ष, डॉ. अखिलेश सिंह सचिव

Thursday, 6 August 2026, 19:03 IST

सोनभद्र ग्राम पंचायत अरंगी में 1.41 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पंचायत उत्सव भवन DM चर्चित गौड़ ने दी प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति

Thursday, 6 August 2026, 19:02 IST

सोनभद्र खाद्य सुरक्षा विभाग का आटा निर्माण इकाइयों पर छापा जांच के लिए भेजे गए सैंपल, पाई गई कमियां

Thursday, 6 August 2026, 19:01 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.