बलिया। पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) बलिया श्री दिनेश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीम की महिला बीट कर्मचारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम तथा मिशन शक्ति फेज-5 के तहत चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ने महिला बीट कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करें तथा क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों एवं महिलाओं के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनशीलता बरतने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
गोष्ठी के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने, जनजागरूकता अभियान चलाने तथा मिशन शक्ति कार्यक्रम को सफल बनाने के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
Previous Articleसम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी जनसमस्याएं
Related Posts
Add A Comment

