वाराणसी के चंदुआ छित्तूपुर स्थित मोतीलाल मानव उत्थान समिति के तत्वाधान में आयोजित संस्कार लोकगीतों पर 10 दिवसीय कार्यशाला का समापन किया गया समापन समारोह के मुख्य अतिथि केशव भाई जालान समाजसेवी एवं चीफ वार्डन सिविल डिफेंस वाराणसी जोन विदुषी श्रीमती सुचरिता गुप्ता प्रसिद्ध शास्त्री व उप शास्त्री गायिका वाराणसी अजय त्रिपाठी म्यूजिक डायरेक्टर व लेखक तथा मिथिलेश कुमार कुशवाहा संस्थापक व आयोजक एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधवक शुभारंभ किया गया इस 10 दिवसीय संस्कार व लोकगीतों पर कार्यशाला में पूरे पूर्वांचल के प्रतिभागियों ने भाग लिया था संस्कृति कार्यक्रमों में एक से बढ़कर एक पारंपरिक लोकगीतों की प्रस्तुति की गई जिसमें गंगा द्वारे बधैया बाजे तुलसी मगन भइले गोकुला में बाजत बधैया पिया परदेश गइले आदि इस अवसर पर प्रतिभागी कलाकार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें ज्योति गुप्ता उजाला पांडे सुमन विश्वकर्मा रीना गुप्ता अनुष्का मनीष यादव श्रेया सिंह गायत्री खरवार महिमा पटेल अनुज पटेल अरुण प्रजापति एवं नीरू प्रजापति मुख्य रूप से रही संगतकार म्यूजिक टीम में ढोलक पर सुनील कनौजिया विशाल शहनाई पर मोहन साइड रिदम पर मुकेश विश्वकर्मा हारमोनियम पर सुधांशु मिश्रा कीबोर्ड पर रामाश्रय मौर्य आदि रहे इस तरह का आयोजन से आए हुए अतिथियों ने लोक संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक और सराहनीय प्रयास बताया कार्यक्रम के अंत में संस्थापक मिथलेश कुशवाहा एवं समिति के पदाधिकारी द्वारा आए हुए नवागंतुक अतिथियों संगीतकारों उभरते कलाकारों और दर्शकों का हृदय से धन्यवाद दिया इस पूरे कार्यक्रम की मार्गदर्शिका व शिक्षिका मंगला सलोनी लोक गायिका सेक्रेटरी मुसाफिर सिंह रहे कार्यक्रम का संचालन अनुराग सरोज द्वारा किया गया
मोतीलाल मानव उत्थान समिति द्वारा संस्कार व लोकगीतों पर आधारित कार्यशाला का हुआ समापन
Related Posts
Add A Comment

