Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर मिले मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री
वाराणसी

यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर मिले मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री

adminBy adminTuesday, 19 March 2024, 07:22 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

प्रोटोकॉल के कार्यान्वयन से स्वास्थ्य और स्वच्छता में सुधार लाना बेहद जरूरी

तीन दिवसीय स्वास्थ्य संगठनों के प्वोइंट ऑफ एंट्री की वार्षिक समीक्षा बैठक का हुआ समापन

पब्लिक हेल्थ, हाइजीन, सैनीटेशन, वेस्ट वॉटर मैनेजमेंट आदि पर हुई गहन मंथन व चर्चा

वाराणसी। स्वास्थ्य महा निदेशालय, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आयोजित की जा रही स्वास्थ्य संगठनों के प्वाइंट ऑफ एंट्री (2023-24) की तीन दिवसीय वार्षिक समीक्षा बैठक का समापन मंगलवार को किया गया। समापन से पूर्व देश के विभिन्न राज्यों व संघ शासित प्रदेशों से आए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के प्रमुख अधिकारी, एपीएचओ, एआईआईएचपीएच के अधिकारी व स्टेकहोल्डर ने मंगलवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर कैम्पस में स्थित पब्लिक फूड एनालिसिस लैब का भ्रमण किया। इस दौरान वाराणसी मण्डल के सहायक खाद्य आयुक्त राजेंद्र सिंह के द्वारा समस्त अधिकारियों को हवाई अड्डों पर खाद्य सुरक्षा के मानकों, कार्य, प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिससे यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय हवाई अड्डों, बन्दरगाहों व भूमि सीमापार पर मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री प्रदान की जा सके।
इसके साथ ही बड़ा लालपुर स्थित ट्रेड फैसिलिटी सेंटर पर आयोजित हुये तीसरे दिन के सत्रों पर पब्लिक हेल्थ, हाइजीन और सैनीटेशन आदि पर गहन मंथन व चर्चा की गई। इस दौरान आरएमएल चिकित्सालय नई दिल्ली के माइक्रो बायोलॉजी विभाग की वरिष्ठ सलाहकार माला छाबरा ने निस्संक्रामक प्रोटोकॉल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि रोगाणुओं और सूक्ष्माणुओं को नष्ट करने के लिए निस्संक्रामकों (डिसइन्फेक्टेंट्स) का प्रयोग होता है। इससे संक्रामक रोगों को रोकने में सहायता मिलती है। इन्हें ‘विसंक्रामक’, ‘विसंक्रामी’ या ‘संक्रमणहारी’ भी कहते हैं। नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) के संयुक्त निदेशक डॉ पूर्वा सरकाटे ने वेस्ट वॉटर मैनेजमेंट (अपशिष्ठ जल निगरानी) के बारे में विस्तार से चर्चा की। पीएचओ कोलकाता/निदेशक एआईआईपीएच प्रो डॉ रंजन दास ने साइंटिफिक रिपोर्टिंग और ऑपरेशनल रिसर्च के विषय पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हाइजीन एंड पब्लिक हेल्थ (एआईआईएचपीएच) की कार्य प्रणाली, रिपोर्टिंग फ़ारमैट आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ज्वोइंट पब्लिक हैल्थ एंड सैनीटेशन कमिटी (जेपीएचएससी) के बारे में पीएचओ डॉ पूर्णिमा और एपीएचओ डॉ सुबीन ने जानकारी दी। बताया कि जल, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर प्रोटोकॉल के कार्य के कार्यान्वयन के माध्यम से जल, स्वास्थ्य, और स्वच्छता में सुधार करना बेहद जरूरी है।
समस्त सत्रों का आयोजन एलपीएआई सचिव विवेक वर्मा, संयुक्त सचिव गुलाम मुस्तफा और अपर महा निदेशक डॉ एस सेंथुनाथन के नेतृत्व में किया गया। इसमें वाराणसी एपीएचओ डॉ प्रतीक, डॉ ज़री अंजुम, एनसीडीसी के शोध अधिकारी डॉ अवनीन्द्र द्विवेदी व समस्त स्टाफ ने महत्वपूर्ण सहयोग किया। समस्त कार्यक्रम का संचालन डॉ मीरा धुरिया ने किया। कार्यक्रम के अंत में समस्त अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटों देकर सम्मानित किया गया।

Views: 367
helth latest news Varanasi voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleहरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का हुआ समापन
Next Article शहरी क्षेत्र में आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आईसीडीएस विभाग

Related Posts

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST

लद्दाख की ऊंचाई बनी चुनौती, यूपी के चार सांसदों की तबीयत बिगड़ी, अफजाल अंसारी को देना पड़ा ऑक्सीजन सपोर्ट।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:29 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.