रसड़ा (बलिया) : आदर्श नगर पालिका रसड़ा के कर्मचारियों ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिए जाने से रसड़ा नगर के सभी 25 वार्डों एवं मुख्य सड़कों पर जगह-जगह कूड़े का अंबार लग गया है। सफाई कर्मचारियों ने पालिका कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर अपनी मांगों पर अमल किए जाने की मांग उठायी अन्यथा की स्थिति में आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष उमाशंकर रावत के नेतृत्व में में मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी रसड़ा को भेजे गए पत्र में मांग की गई है कि सफाई कर्मचारियों का दो वर्ष का पीएफ का काटा गया रूपया को कर्मचारियों का खाता खोलवाकर भेजा जाय, मृतक आश्रित की नियुक्ति रिटायर्मेंट कर्मचारियों का बकाया फंड एवं पेंशन एक माह के अंदर भुगतान किया जाय, आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का शासनादेश के अनुसार वेतन 466 रूपया प्रतिदिन दिया जाय तथा शोषण व उत्पीड़न बंद किया जाय। सफाई कर्मचारी पद पर कितने काम करते हैं तथा कितने बैठकर वेतन लेते हैं इसका विवरण दिया जाय।
रसड़ा नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के हड़ताल से जगह-जगह लगा कूड़े का अंबार
Related Posts
Add A Comment

