राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, बरवा भदोही द्वारा ग्राम भगवानपुर में ‘आउटरीच कैंप’ (स्वास्थ्य शिविर) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह शिविर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार के विशेष दिशा-निर्देशों पर ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को सुलभ चिकित्सा सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
इस स्वास्थ्य शिविर में चिकित्साधिकारी डॉ नीलिमा यादव एवं फार्मासिस्ट श्री राजेश कुमार सिंह तथा योग प्रशिक्षक वीरेंद्र कुमार उपस्थित रहें। । शिविर के दौरान भदोही के इस ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, स्वास्थ्य जाँच , योग, रितुचर्या दिनचर्या के बारे में बताया गया एवं आवश्यक आयुर्वेदिक औषधियाँ वितरित की गईं।
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, बरवा भदोही द्वारा ग्राम भगवानपुर में ‘आउटरीच कैंप’ (स्वास्थ्य शिविर) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया
Related Posts
Add A Comment

