(गाजीपुर)।राजापुर ग्राम पंचायत के ग्रामीण सचिवालय में खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अश्वनी कुमार राय ने की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की सूची का सार्वजनिक वाचन किया तथा ग्रामीणों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।
ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। बैठक में ग्राम पंचायत के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आगामी विकास प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी संजय सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी भानु प्रताप सिंह यादव सहित ग्राम पंचायत के सम्मानित नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने ग्राम विकास और जनसुनवाई की इस पहल की सराहना की।
राजापुर में जनसंवाद के साथ खुली बैठक संपन्न, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा।
Related Posts
Add A Comment

