जिला जज वाराणसी ने फ्लैग दिखाकर प्रचार-प्रसार वाहनों को किया रवाना। आज दिनांक 07.05.2026 को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 09.05.2026 को सफल बनाने हेतु प्रचार-प्रसार वाहनों को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी श्री संजीव शुक्ला द्वारा जनपद न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला जज महोदय द्वारा कहा गया कि प्रचार-प्रसार वाहन आम जन के बीच आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक करेंगे। जिससे अधिक से अधिक वादों का निस्तारण हो। इस अवसर पर मोटर दावा एवं दुर्घटना अधिकरण के पीठासीन अधिकारी-श्री रामकेश, अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत-श्री आलोक कुमार तथा जनपद वाराणसी के समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं मुख्य राजस्व अधिकारी, श्री अजीत कुमार, अग्रणी जिला प्र.बन्धक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया-श्री अविनाश अग्रवाल एवं समस्त प्रशासनिक विभाग के कर्मचारी व सदस्य उपस्थित रहें। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव, श्री राजीव मुकुल पाण्डेय द्वारा दिया गया।


