बांसडीह (बलिया), 2 जुलाई। थाना बांसडीह पुलिस ने रास्ता, नाली, टीनशेड तथा पुरानी रंजिश से जुड़े अलग-अलग विवादों में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर 12 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र तथा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार को उपनिरीक्षक अनूप कुमार थाना परिसर में जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम मैरीटार में रास्ता एवं नाली विवाद, ग्राम जानपुर मुडियारी में टीनशेड लगाने के विवाद तथा ग्राम अछूही में पुरानी रंजिश को लेकर पहुंचे दोनों पक्ष आपस में आरोप-प्रत्यारोप करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के आधार पर सभी 12 लोगों को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रास्ता, नाली व टीनशेड विवाद में शांति भंग की आशंका पर 12 गिरफ्तार
Previous Articleपाक्सो व दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

