रेवती, बलिया। रेवती थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के ग्राम भाखर और दुसाध टोली में छापेमारी की। अभियान के दौरान करीब 1800 लीटर लहन तथा 10 अवैध शराब बनाने की भट्टियों को नष्ट कर दिया गया। साथ ही आबकारी विभाग ने 50 लीटर कच्ची शराब बरामद कर दो मुकदमे दर्ज किए हैं।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को यह संयुक्त कार्रवाई की गई।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं आबकारी निरीक्षक विमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम भाखर और दुसाध टोली में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त लहन और भट्टियों को नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान कोई वांछित अभियुक्त मौके पर नहीं मिला।
इस अभियान में रेवती थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के अधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
रेवती में पुलिस-आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 1800 लीटर लहन व 10 भट्टियां नष्ट
Related Posts
Add A Comment

