Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

ओबरा अंबेडकर स्टेडियम मे वोर्टेक्स कप 2026 का भव्य उद्घाटन के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़, रैपिड फायर ने हंसवाहिनी क्लब को 44 रनों से रौंदा

Saturday, 6 June 2026, 18:49 IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर अनपरा तापीय परियोजना में वृहद पौधरोपण पर्यावरण की रक्षा हमारा नैतिक कर्तव्य

Saturday, 6 June 2026, 18:47 IST

चोपन संदिग्ध परिस्थितियों में कक्षा 8 की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

Saturday, 6 June 2026, 18:46 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » लोदीपुर में नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, करकटपुर की टीम ने 33 रन से मैच जीता
गाजीपुर

लोदीपुर में नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, करकटपुर की टीम ने 33 रन से मैच जीता

adminBy adminTuesday, 2 June 2026, 19:00 ISTNo Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खेल प्रेमियों और युवाओं की भारी भीड़ मौजूद रही। उद्घाटन मैच करंडा के करकटपुर स्पोर्टिंग क्लब और जमानिया नई बस्ती की आजाद-11 स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया, जिसमें करकटपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 रन से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का विजयी आगाज किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जमानिया विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी करकटपुर स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 67 रन बनाए। टीम की ओर से पंकज चौधरी ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 30 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसके दम पर टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।
68 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजाद-11 नई बस्ती की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। करकटपुर के गेंदबाजों के सटीक आक्रमण के सामने बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सके और पूरी टीम निर्धारित आठ ओवरों में मात्र 34 रन ही बना सकी। इस प्रकार करकटपुर स्पोर्टिंग क्लब ने मुकाबला 33 रन के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया। मैच में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले करकटपुर के पंकज चौधरी को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने 30 रन बनाने के साथ ही दो महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किए। उनके हरफनमौला प्रदर्शन की दर्शकों ने जमकर सराहना की।
प्रतियोगिता में अंपायर की जिम्मेदारी दिलीप चौधरी एवं दिनेश रावत ने निभाई। वहीं स्कोरिंग और आयोजन व्यवस्था में क्लब के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता के आयोजक पत्रकार एवं समाजसेवी संदीप गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। आगामी दिनों में प्रतियोगिता के अन्य मुकाबले भी खेले जाएंगे, जिनमें क्षेत्र की कई प्रमुख टीमें भाग लेंगी। उद्घाटन मैच के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। देर रात तक खेल प्रेमी रोमांचक मुकाबले का आनंद लेते रहे।

Views: 8
crime helth latest news news Politics up voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleजिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली का किया औचक निरीक्षण
Next Article अपराध नियंत्रण और सोशल मीडिया निगरानी पर पुलिस सख्त, भुड़कुड़ा कोतवाली में हुई अहम बैठक

Related Posts

ओबरा अंबेडकर स्टेडियम मे वोर्टेक्स कप 2026 का भव्य उद्घाटन के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़, रैपिड फायर ने हंसवाहिनी क्लब को 44 रनों से रौंदा

Saturday, 6 June 2026, 18:49 IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर अनपरा तापीय परियोजना में वृहद पौधरोपण पर्यावरण की रक्षा हमारा नैतिक कर्तव्य

Saturday, 6 June 2026, 18:47 IST

चोपन संदिग्ध परिस्थितियों में कक्षा 8 की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

Saturday, 6 June 2026, 18:46 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

मतदाता सूची में भारी अनियमितताओं का आरोप, जिला अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

Tuesday, 2 June 2026, 16:40 IST2 Mins Read

बढ़ती बिजली, पेट्रोल-डीजल दरों से फर्नीचर व्यापार मंदी की आशंका में, वाराणसी फर्नीचर मंडल ने जताई चिंता

Tuesday, 2 June 2026, 15:15 IST2 Mins Read

वाराणसी टूरिज्म संगठन ने मनाया अपना स्थापना दिवस

Tuesday, 2 June 2026, 15:06 IST2 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

ओबरा अंबेडकर स्टेडियम मे वोर्टेक्स कप 2026 का भव्य उद्घाटन के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़, रैपिड फायर ने हंसवाहिनी क्लब को 44 रनों से रौंदा

Saturday, 6 June 2026, 18:49 IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर अनपरा तापीय परियोजना में वृहद पौधरोपण पर्यावरण की रक्षा हमारा नैतिक कर्तव्य

Saturday, 6 June 2026, 18:47 IST

चोपन संदिग्ध परिस्थितियों में कक्षा 8 की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

Saturday, 6 June 2026, 18:46 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.