सोनभद्र दुद्धी /कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नं 2 में शनिवार की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो के धक्के से स्कूटी सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। वही स्कोर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय अनिल कुशवाहा पुत्र सुखलाल कुशवाहा निवासी बीडर स्कूटी से अपने घर जा रहे थे कि वार्ड नं 2 में तेज रफ्तार स्कोर्पियो ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया। दुर्घटना के कारण स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि स्कोर्पियो वाहन भी हल्का क्षतिग्रस्त हुआ है। वही घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने स्कोर्पियो वाहन को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
वार्ड नं 2 में स्कोर्पियो के धक्के से स्कूटी सवार व्यक्ति हुआ घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Related Posts
Add A Comment

