पीजीआई, लखनऊ देश में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान का असर अब राजधानी लखनऊ में भी साफ दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लगातार विद्युत वाहनों को प्रोत्साहित किए जाने के बाद लोगों का रुझान तेजी से ई-वाहनों की ओर बढ़ रहा है।
इसी क्रम में लखनऊ के हैबत मऊ मवैया स्थित TVS Motor Company के अधिकृत विक्रय केंद्र Kiyara TVS द्वारा सोलर स्क्वायर कंपनी को 11 दोपहिया ऑर्बिटल वी2 विद्युत वाहनों की सुपुर्दगी की गई। इस दौरान वाहन एजेंसी परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कंपनी प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने कहा कि विद्युत वाहनों का बढ़ता उपयोग पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ई-वाहनों के प्रयोग से प्रदूषण में कमी आएगी, साथ ही आम लोगों को कम खर्च में बेहतर और सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी, चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार और जागरूकता अभियानों का सकारात्मक प्रभाव अब बाजार में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्तमान समय में लोग पारंपरिक पेट्रोल-डीजल वाहनों की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक प्राथमिकता देने लगे हैं। खासकर युवाओं और व्यवसायिक संस्थानों के बीच ई-स्कूटर की मांग तेजी से बढ़ रही है।इस अवसर पर मौजूद लोगों ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में विद्युत वाहनों का उपयोग और अधिक बढ़ेगा तथा यह परिवहन क्षेत्र में बड़ा बदलाव साबित होगा। वहीं पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत के लिहाज से भी यह पहल काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विद्युत वाहनों की बढ़ती मांग के बीच Kiyara TVS ने सोलर स्क्वायर को सौंपे 11 ऑर्बिटल वी2 ई-स्कूटर
Previous Articleतेज रफ्तार स्कूटी और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, बुजुर्ग गंभीर……
Related Posts
Add A Comment

