भांवरकोल।। गाजीपुर।
स्थानीय थाना क्षेत्र के अवथही गांव में गुरुवार देर रात शराब के नशे में हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। कनुवान गांव से आए रिश्तेदारों ने स्थानीय लोगों पर चाकू, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित खलीफा डोम पुत्र साहू डोम, निवासी अवथही की ओर से भांवरकोल थाने में तहरीर दी गई है। आरोप है कि कनुवान गांव से गोरख डोम के यहां रिश्तेदारी में आए रंगबाज डोम, नरेश डोम, राकेश डोम, करिया डोम, रामलखन डोम समेत करीब आधा दर्जन लोगों ने शराब पीकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने लाठी-डंडे व चाकू से हमला कर दिया।
घटना में घायल लोग,
खलीफा डोम, रमेश डोम मिथुन
लोटन, कीर्तन, गीता देवी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भांवरकोल थाना प्रभारी रोहित कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
शराब के नशे में विवाद, चाकू और लाठी-डंडों से हमला , आधा दर्जन लोग घायल
Related Posts
Add A Comment

