रसड़ा (बलिया)। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष स्वर्गीय गिरजेश सिंह की श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं गणमान्य लोगों ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav द्वारा भेजी गई एक लाख रुपये की सहायता राशि का चेक उनकी पुत्री सुशी सिंह को सौंपा गया।
बताया गया कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव चन्द्रशेखर सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर जिला उपाध्यक्ष गिरजेश सिंह के आकस्मिक निधन की जानकारी दी थी। इस पर अखिलेश यादव ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दुखी परिवार की सहायता हेतु एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव की उपस्थिति में सपा नेताओं ने सहायता राशि का चेक सुशी सिंह को प्रदान किया। श्रद्धांजलि सभा में युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी, प्रभुनाथ यादव, विजय शंकर यादव, उत्तीर्ण पाण्डे, राणा प्रताप सिंह, राकेश सिंह ओकार, वीरेन्द्र यादव, कमलेश भारती सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर बसपा विधायक Uma Shankar Singh के अनुज रमेश सिंह, महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित
श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को सौंपी गई सहायता राशि
Related Posts
Add A Comment

