Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » सभी विभाग उत्साह के साथ जनपद स्तर तक मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का कर रहे प्रचार-प्रसार
उत्तरप्रदेश

सभी विभाग उत्साह के साथ जनपद स्तर तक मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का कर रहे प्रचार-प्रसार

adminBy adminSunday, 31 March 2024, 09:37 ISTUpdated:Sunday, 31 March 2024, 09:51 ISTNo Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा अब तक 208283 संकल्प पत्र भरवाये गये

3783 इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित एवं क्रियाशील

1657 पेट्रोल पंपों पर मतदाता जागरूकता से संबंधित होर्डिंग स्थापित

80 हजार राशन की दुकानों के माध्यम से किया जा रहा है
मतदाताओं को जागरूक

25000 पोस्ट आफिस में पोस्टर एवं 73 हेड ऑफिस में स्थापित स्क्रीन के माध्यम से किया जा रहा है लोगों को जागरूक

सभी विभाग अपने वेबसाइट व पोर्टल पर मतदाता जागरूकता संबंधी स्लोगन, वीडियो, संदेश करें प्रदर्शित- नवदीप रिणवा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी

लखनऊ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ.प्र. नवदीप रिणवा की अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं अधिक से अधिक मतदान करने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने हेतु गठित राज्य स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की बैठक शनिवार को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ संपन्न हुई।

अपने संबोधन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी विभाग मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के द्वारा मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से उपलब्ध कराये गये मतदाता जागरूकता संबंधी प्रचार-प्रसार सामग्री के माध्यम से जनपद स्तर पर भी व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतदान का दिन महत्वपूर्ण होता है, सभी मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया जाए।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में 09 और 10वीं क्लास के बच्चों को मतदाता बनने की पूरी जानकारी दी जाए, जिससे 18 वर्ष पूरे होने पर वे प्रेरित होकर मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सके। उन्होंने कहा कि बैंकों, एटीएम तथा पोस्ट आफिस में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों से सबंधित प्रचार सामग्री को प्रदर्शित किया जाये। सभी पेट्रोल पंपों और उचित दर की दुकानों पर मतदान करने हेतु लोगों को जागरूक किया जाय। सभी विभाग अपने वेबसाइट व पोर्टल पर मतदाता जागरूकता संबंधी स्लोगन, वीडियो, संदेश आदि प्रदर्शित करें। स्वीप गतिवधियों में आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाय।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आवास विकास विभाग अपने अधीन समस्त सहकारी आवास समितियों और रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटीज के माध्यम से, महिला कल्याण विभाग महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम गतिविधियां संचालित करते रहे। खाद्य एवं रसद विभाग, गैस एजेंसियों, पेट्रोल पंपों और राशन की दुकानों के माध्यम से, एयरपोर्ट पर तथा रेलवे द्वारा रेलवे स्टेशनों पर अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से मतदाता जागरूकता संबंधी प्रचार प्रसार किया जाये। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों पर मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर व बैनर लगाये जायें। नगर विकास विभाग द्वारा चौराहों पर स्थापित साउण्ड बाक्ॅस पर अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से तथा अन्य उपलब्ध माध्यमों से जन जागरूकता कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये।

इससे पूर्व बैठक में बताया गया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा अब तक 208283 संकल्प पत्र भरवाये गये है। 3783 इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित एवं क्रियाशील है। पेट्रोल पंपों में होर्डिंग के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। 1657 पेट्रोल पंपों पर मतदाता जागरूकता से संबंधित होर्डिंग स्थापित है। 80 हजार राशन की दुकानों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक कराया जा रहा है। बैकों, पोस्ट आफिस एवं एटीएम में मतदाता जागरूकता से संबंधित जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित की जा रही है। 25000 पोस्ट आफिस में पोस्टर एवं 73 हेड ऑफिस में स्क्रीन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पोस्ट आफिस द्वारा कैंसेलेशन स्टैम्प के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में आईपीएल मैचों के दौरान लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु बैनर पोस्टर लगाये गये हैं। दिव्यांगजनों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। नगर विकास विभाग द्वारा बताया गया कि सभी 762 नगर निकायों में कूड़ा कलेक्शन गाड़ियों में स्थापित साउण्ड सिस्टम के माध्यम से मतदाता जागरूकता संबंधी व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी निधि श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Views: 365
latest news loksabha chunav 2024 news voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleविश्वनाथ मंदिर में 6 भक्तों को करंट का झटका
Next Article प्रथम चरण की 08 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव मैदान में 80 उम्मीदवार

Related Posts

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST

लद्दाख की ऊंचाई बनी चुनौती, यूपी के चार सांसदों की तबीयत बिगड़ी, अफजाल अंसारी को देना पड़ा ऑक्सीजन सपोर्ट।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:29 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.