रसड़ा। आदर्श नगर पालिका में सफाई कर्मचारी संघ के तत्वाधान में सफाई कर्मियों का सात सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। ईओ द्वारा दिए गए आश्वासन को सफाई कर्मियों ने ठुकरा दिया।
सफाई कर्मियों ने सफाई कार्य पूरी तरह ठप कर झाड़ू के साथ नगर भ्रमण किया तथा नगर पालिका परिसर में नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। अध्यक्ष उमाशंकर रावत के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया।
सफाई कर्मियों की प्रमुख मांगों में दो वर्षों से काटे गए रुपये को पीएफ खाता खोलकर जमा कराने, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का मानदेय शासनादेश के अनुसार ₹466 प्रतिदिन किए जाने, सफाई कर्मचारियों की कार्यस्थिति का विवरण सार्वजनिक करने, जाड़ा-गर्मी की वर्दी एवं अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने, सफाई कर्मचारियों के लिए कार्यालय की व्यवस्था करने तथा सफाई कर्मचारी वर्ग से ही नायक एवं बाबू नियुक्त किए जाने की मांग शामिल है।
सफाई कर्मचारी नेता उदय शंकर रावत ने कहा कि पिछले दो माह से नगर पालिका अध्यक्ष, ईओ तथा संबंधित अधिकारियों से शिकायत और वार्ता के बावजूद केवल आश्वासन ही मिला, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इसी कारण कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा और अब लड़ाई आर-पार की होगी।
सफाई कर्मियों के आंदोलन के कारण नगर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगने लगा है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नगर भ्रमण कर अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की।
इस अवसर पर बलिराम रावत, रघुबीर रावत, सुधीर रावत, नागा रावत, सोनू रावत, अनिल रावत, श्याम बाबू रावत, माली चंद्र सहित अनेक सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
सात सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मियों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Previous Articleथाना गड़वार परिसर में सूखे यूकेलिप्टस वृक्षों की नीलामी सम्पन्न
Related Posts
Add A Comment

