बेल्थरा रोड, उभांव (बलिया)। उभांव पुलिस ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से गुम हुए एक मोबाइल फोन को बरामद कर उसके स्वामी को सौंप दिया। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 15 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, शाहपुर अफगा निवासी उमेश वर्मा का रियलमी C-31 मोबाइल फोन गुम हो गया था। इस संबंध में उन्होंने सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तकनीकी सहायता से उभांव पुलिस ने मोबाइल का पता लगाकर उसे थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया।
आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने मोबाइल उसके स्वामी उमेश वर्मा को सुपुर्द कर दिया। अपना गुम हुआ मोबाइल वापस मिलने पर उन्होंने उभांव पुलिस का आभार व्यक्त किया।
मोबाइल बरामद करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक, सीसीटीएनएस कांस्टेबल राकेश यादव एवं आरक्षी विजय नारायण सिंह शामिल रहे।
Related Posts
Add A Comment

