Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

प्रधानमंत्री ने यूपी के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

Wednesday, 29 April 2026, 17:02 IST

अंडा कार्टून के फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का सामान जल कर हुआ नष्ट

Tuesday, 28 April 2026, 18:57 IST

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना को लेकर बैंकर्स के साथ बैठक

Tuesday, 28 April 2026, 16:17 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » सीएम योगी का निर्देश : नौ से 15 अगस्त तक हर घर फहराया जाएगा तिरंगा, शहीद स्मारक स्थलों पर बजाए जाएंगे गीत
वाराणसी

सीएम योगी का निर्देश : नौ से 15 अगस्त तक हर घर फहराया जाएगा तिरंगा, शहीद स्मारक स्थलों पर बजाए जाएंगे गीत

adminBy adminSunday, 4 August 2024, 18:45 ISTNo Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की विभिन्न ऐतिहासिक घटनाओं में काकोरी ट्रेन एक्शन अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रदेश सरकार काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी महोत्सव को पूरे राज्य में विभिन्न गतिविधियों के साथ वर्षपर्यंत धूमधाम से मनाएगी। इस वर्ष 9 से 15 अगस्त के मध्य प्रदेशव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी महोत्सव की शुरुआत आगामी 9 अगस्त से होगी। इस अवसर पर प्रदेश के शहीद स्मारकों, स्मृति स्थलों, अमृत सरोवरों के तट पर वृहद रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। समारोह में शहीदों के परिजनों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाए। इन कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों, किशोरों, युवाओं का सहयोग व सहभागिता सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन, 1857 से 1947 तक के स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं, स्थलों व आजादी के ज्ञात-अज्ञात नायकों के संबंध में बुकलेट तैयार कराई जाए तथा प्रभातफेरी, सामान्य ज्ञान, चित्रकला, सुलेख-निबंध, वाद-विवाद, भाषण आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएं। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को जनपद व राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाए। विजेता बच्चों को काकोरी स्मारक स्थल का भ्रमण भी कराया जाए। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिया कि इन कार्यक्रमों से केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ें। पर्यटन व संस्कृति विभाग इस आयोजन का नोडल विभाग है। विभाग अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आयोजनों की तैयारी सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपदों को काकोरी ट्रेन एक्शन व हर घर तिरंगा से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर निर्देशित करें। साथ ही संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव/विभागाध्यक्ष भी अपने स्तर से विभागीय अधिकारियों को इन कार्यक्रमों के बारे में दिशा-निर्देश दें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, पैरामिलिट्री, मिलिट्री, एनसीसी व स्कूलों के बैंड का प्रशिक्षण कराते हुए 9 से 15 अगस्त प्रदेश के शहीद स्थलों, स्मारकों इत्यादि पर राष्ट्रधुन व राष्ट्रभक्ति के गीत बजाए जाएं। युवक व महिला मंगल दल, स्काउट गाइड, एनसीसी, एनएसएस के स्वयंसेवकों को भी काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव व हर घर तिरंगा कार्यक्रमों से जोड़ा जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न नागरिक संगठनों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं व जनसहभागिता के माध्यम से रक्तदान शिविर आदि का भी आयोजन किया जाए तथा जनसहयोग से अस्पतालों में फल वितरण भी किया जाए। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का एक ‘लोगो’ बनाएं। इसका वर्ष भर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में प्रयोग किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर विकास व पंचायतीराज विभाग द्वारा स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े समस्त स्थलों की साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मंडियों में भी साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था हो और राष्ट्रभक्ति से जुड़े गीत/धुन बजाई जाए। लखनऊ व शाहजहांपुर में शहीद मेले का आयोजन किया जाए।

घर-घर फहरेगा तिरंगा

मुख्यमंत्री ने कहा विगत वर्षों में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश ने सर्वाधिक झंडे फहराने का रिकॉर्ड बनाया। उसी प्रकार इस वर्ष भी 9 से 15 अगस्त के मध्य पूरे प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान आयोजित किया जाए। हर घर तिरंगा अभियान के दृष्टिगत संबंधित विभागों द्वारा झंडों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को झंडे खरीदने के लिए बेहतर व्यवस्था की जाए तथा विभिन्न माध्यमों का उपयोग करते हुए झंडे को फहराने की सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए। प्लास्टिक के झंडों का उपयोग कतई न किया जाए। हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े कार्यक्रमों की फोटो, वीडियो, सेल्फी पोर्टल पर अपलोड भी किया जाए

Views: 244
latest news news Varanasi voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleभारत विकास परिषद काशी ने संकटमोचन मंदिर में भजन संध्या से संस्कृति एवं सेवा सप्ताह का आरंभ किया
Next Article 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सृजन सामाजिक विकास न्यास के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

Related Posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना को लेकर बैंकर्स के साथ बैठक

Tuesday, 28 April 2026, 16:17 IST

सपाइयों ने किया सपा संगठन प्रभारी प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव का जोरदार स्वागत

Tuesday, 28 April 2026, 16:09 IST

पुलिस लाइन में किया गया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन

Tuesday, 28 April 2026, 15:57 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Monday, 15 December 2025, 16:11 IST4 Mins Read

दिल्ली में ‘चेतन चौहान अनसंग हीरोज़ अवार्ड 2025’ से सम्मानित हुए वाराणसी के अमित पाण्डेय ‘किशन’

Saturday, 15 November 2025, 14:26 IST2 Mins Read

नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट ने ‘सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स 2025’ की घोषणा की

Saturday, 15 November 2025, 13:40 IST3 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना को लेकर बैंकर्स के साथ बैठक

Tuesday, 28 April 2026, 16:17 IST

सपाइयों ने किया सपा संगठन प्रभारी प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव का जोरदार स्वागत

Tuesday, 28 April 2026, 16:09 IST

पुलिस लाइन में किया गया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन

Tuesday, 28 April 2026, 15:57 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.