Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » सीने में हो रहे दर्द को गैस का दर्द मानकर न करें लापरवाही – सीएमओ
वाराणसी

सीने में हो रहे दर्द को गैस का दर्द मानकर न करें लापरवाही – सीएमओ

adminBy adminSaturday, 27 April 2024, 17:39 ISTNo Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

सीने में दर्द के साथ घबराहट व पसीना आए तो तुरंत नजदीकी सीएचसी’ व सरकारी अस्पताल जाएं

जनपद में हार्ट अटैक के रोगियों के लिए कारगर है ‘स्टेमी केयर परियोजना’

वाराणसी। शुक्रवार रात करीब दस बजे 60 वर्षीय रामजी को अचानक सीने में तेज दर्द उठा। घबराहट के साथ पसीना आने लगा। इसके बाद घरवाले उन्हें नजदीक के ही जिला चिकित्सालय रामनगर ले गए। वहाँ उन्हें तुरंत भर्ती कर ईसीजी किया गया। एक घंटे के अंदर पहुँचने पर उन्हें तत्काल थ्रंबोलिसिस प्रक्रिया के तहत इंजेक्शन लगाया गया, जिससे उनकी जान बच गई। अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। इसी तरह शनिवार दोपहर दो बजे 59 वर्षीय राजेंद्र यादव सीने में दर्द के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर में भर्ती हुए। वहां पर प्रारंभिक इलाज के बाद शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारनाथ संदर्भित किया गया। जहां सबसे पहले उनका ईसीजी किया गया, तत्पश्चात थ्रंबोलिसिस प्रक्रिया से उनकी जान बचाई गई। डॉ एन के यादव की टीम ने एलबीएस चिकित्सालय और डॉ शैलेश की टीम ने सारनाथ सीएचसी में कार्य किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि जनपद के राजकीय चिकित्सालयों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) पर संचालित हृदयाघात देखभाल परियोजना (स्टेमी केयर प्रोजेक्ट) के तहत प्रदान की जा रही इलैक्ट्रो कार्डियोग्राफी (ईसीजी) व थ्रंबोलिसिस प्रक्रिया हृदयाघात रोगियों के लिए कारगर साबित हो रही है। तीन राजकीय चिकित्सालय क्रमशः डीडीयू चिकित्सालय पाण्डेयपुर, एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय कबीर चौरा, एसवीएम राजकीय चिकित्सालय भेलूपुर व 11 सीएचसी पर ईसीजी व थ्रंबोलिसिस की सुविधा उपलब्ध है। सीएमओ ने बताया कि जनपद में आईसीएमआर की हृदयाघात परियोजना (स्टेमी केयर प्रोजेक्ट) को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रो धर्मेंद्र जैन व रिसर्च साइंटिस्ट डॉ पायल सिंह के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। परियोजना के तहत बीएचयू ‘हब’ एवं जनपद के सभी राजकीय चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ‘स्पोक’ के रूप में कार्य कर रहे हैं।
सीएमओ ने अपील की है कि सीने में दर्द को गैस का दर्द मानकर लापरवाही ना करें यदि सीने में दर्द के साथ घबराहट एवं पसीने आ रहे हो तो तत्काल अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर अपनी समस्याओं से चिकित्सकों को अवगत कराते हुए अपना इलाज करायें। यदि समय के अंतर्गत चिकित्सालय में पहुंचते हैं तो तत्काल इलाज कर रोगी का जान बचाई जा सकती है।
रिसर्च साइंटिस्ट डॉ पायल सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केदों एवं जनपद स्तरीय चिकित्सालयों में ईसीजी जांच की जा रही है। इसके साथ ही 25 दिसंबर से अब तक गंभीर 66 हृदयाघात के मरीजों को थ्रंबोलिसिस प्रक्रिया से नया जीवन दिया गया।
उन्होंने बताया कि ईसीजी के माध्यम से हृदयाघात के मरीज की जांच की जाती है। व्यक्ति को सीने में अचानक से तेज दर्द होने पर यदि वह एक घंटे के अंदर गोल्डन आवर में ही चिकित्सालय पहुँच जाता है तो उसे थ्रंबोलिसिस प्रक्रिया के अंतर्गत एक विशेष प्रकार के इंजेक्शन देकर उसे स्थिर किया जा सकता है। वहीं व्यक्ति को सीने में लगातार दर्द हो रहा हो तथा वह चार से छह घंटे में चिकित्सालय पहुँच जाता है तो उस विन्डो पिरीयड में थ्रंबोलिसिस प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती है तथा मरीज की जान बचाई जा सकती है। यदि रोगी के सिने में लगातार दर्द हो रहा है तो ऐसी स्थिति में भी मरीज 12 घंटे के अंदर चिकित्सालय पहुँच जाता है तो उस पीरियड में भी थ्रंबोलिसिस प्रक्रिया के अंतर्गत एक विशेष प्रकार के इंजेक्शन देकर से उसे स्थिर किया जा सकता है। थ्रंबोलिसिस प्रक्रिया के अंतर्गत लगाए जाने वाला इंजेक्शन, मरीज के नसों में रक्त के अवरुद्ध प्रवाह को दूर करने की प्रक्रिया को पूरा करता है। इससे मरीज स्थिर हो जाता है और उसकी जान बच जाती है। हार्ट अटैक आने या मरीज में हृदयाघात की समस्या दिखाई देने पर उसे थ्रंबोलाइसिस थेरेपी दी जाती है, इससे मरीज ठीक हो जाता है। आवश्यकता पड़ने पर इससे मरीज को समय मिल जाता है तथा मरीज नजदीकी बड़े केंद्र पर जाकर आवश्यकतानुसार एंजियोप्लास्टी या अन्य जरूरी उपचार करा सकता है।

Views: 332
helth latest news news Varanasi voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleबरेका में विश्‍व टीकाकरण सप्‍ताह के अवसर पर टीकाकरण व स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन
Next Article नमामि गंगे ने बच्चों को वितरित की चाचा चौधरी के साथ गंगा की बात कॉमिक्स

Related Posts

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST

लद्दाख की ऊंचाई बनी चुनौती, यूपी के चार सांसदों की तबीयत बिगड़ी, अफजाल अंसारी को देना पड़ा ऑक्सीजन सपोर्ट।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:29 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.