Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

प्रधानमंत्री ने यूपी के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

Wednesday, 29 April 2026, 17:02 IST

अंडा कार्टून के फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का सामान जल कर हुआ नष्ट

Tuesday, 28 April 2026, 18:57 IST

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना को लेकर बैंकर्स के साथ बैठक

Tuesday, 28 April 2026, 16:17 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » सेवा पखवाड़ा : मंडलीय व जिला चिकित्सालय समेत सीएचसी – पीएचसी पर लगा ‘हेल्थ कैंप’
वाराणसी

सेवा पखवाड़ा : मंडलीय व जिला चिकित्सालय समेत सीएचसी – पीएचसी पर लगा ‘हेल्थ कैंप’

adminBy adminMonday, 23 September 2024, 18:43 ISTNo Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

मनाया गया स्वच्छता ही सेवा अभियान, चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई रखने का दिया संदेश

डीडीयू चिकित्सालय पर राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने 42 बेड के पीडियाट्रिक वार्ड का किया शुभारंभ

एसएसपीजी चिकित्सालय पर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी व एसवीएम चिकित्सालय पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिविर का शुभारंभ

ब्लॉक स्तर पर एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा व पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह ने किया शुभारंभ

शिविर में 8478 लोगों का हुआ पंजीकरण, 166 पात्र लाभार्थियों के बने आयुष्मान कार्ड

वाराणसी। काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 74वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को मंडलीय व जिला चिकित्सालय समेत समस्त ग्रामीण व शहरी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। आयुष्मान भारत योजना के छह वर्ष पूर्ण होने पर सभी चिकित्सा इकाइयों में आयोजित शिविर में टीबी मुक्त भारत निक्षय दिवस, नियमित टीकाकारण समेत विभिन्न स्टाल लगाए गए। साथ ही ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ मनाते हुए चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई रखने का संदेश दिया। टीबी मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की गई।
इस क्रम में उत्तरी विधानसभा के अन्तर्गत पाण्डेयपुर स्थित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने किया। इस दौरान उन्होंने समस्त स्टालों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों से मुलाक़ात कर उन्हें समस्त चिकित्सीय व स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समाज में चिकित्सकों के योगदान को सराहा एवं उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने 42 शैय्या युक्त डेडिकेटेड पीडियाट्रिक यूनिट का फीता काट कर शुभारंभ किया। इसी क्रम में दक्षिणी विधानसभा के अन्तर्गत कबीरचौरा स्थित श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ शहर दक्षिणी विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने किया। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना समेत समस्त स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बेनिया शहरी पीएचसी पर प्रसव केंद्र को पुनः शुरू होने के लिए विभाग को सराहा। कोनिया और जैतपुरा शहरी पीएचसी में जननी सुरक्षा योजना वार्ड बनाने का आश्वासन दिया। राजघाट अर्बन पीएचसी के निर्माणधीन भवन का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए और इसका संचालन शुरू किया जाए। उन्होंने स्वयं लोगों के राशन कार्ड और आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की जानकारी ली। इसी कड़ी में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सीएमओ डॉ संदीप चौधरी की उपस्थिती में भेलूपुर स्थित स्वामी विवेकानंद मेमोरियल राजकीय चिकित्सालय में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का वर्णन किया। साथ ही ‘सबका साथ, सबका स्वास्थ्य और सबका विकास’ का संदेश दिया।
सीएमओ डॉ संदीप चौधरी ने कि समस्त स्वास्थ्य इकाइयों पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल शिविर में 8478 लोगों का पंजीकरण हुआ। 8289 लोगों को उपचार व परामर्श दिया। 166 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। नगर के राजकीय चिकित्सालयों में कुल 4260 लोगों का पंजीकरण हुआ। 4220 लोगों को उपचार व परामर्श दिया। 65 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। ब्लॉक स्तरीय सीएचसी पीएचसी पर 4218 लोगों का पंजीकरण हुआ। 4069 लोगों को उपचार व परामर्श दिया। 101 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इस मौके पर एसआईसी डॉ एसपी सिंह, सीएमएस डॉ दिग्विजय सिंह, अधीक्षक डॉ क्षितिज तिवारी, भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, उपाध्यक्ष मधुकर चित्रांश समेत अन्य चिकित्सा अधिकारी, अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
दूसरी ओर ब्लॉक स्तर पर सीएचसी मिसिरपुर काशी विद्यापीठ पर एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा व अपना दल के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल, पीएचसी बडागांव व पिंडरा पर विधायक डॉ अवधेश सिंह, सीएचसी नरपतपुर (चिरईगांव) पर शिवपुर विधायक प्रतिनिधि संजय सिंह, सीएचसी चोलापुर पर अजगरा विधायक प्रतिनिधि गौरव सिंह, सीएचसी अराजीलाइन पर सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि एवं पीएचसी हरहुआ पर पूर्व सांसद महेंद्र नाथ पाण्डेय व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर समस्त अधीक्षक, चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, बीपीएम, बीसीपीएम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Views: 173
latest news news Varanasi voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleवादिनी समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश
Next Article पुरानी पेंशन हमारे शौर्य का प्रतीक है- चेतनारायण सिंह

Related Posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना को लेकर बैंकर्स के साथ बैठक

Tuesday, 28 April 2026, 16:17 IST

सपाइयों ने किया सपा संगठन प्रभारी प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव का जोरदार स्वागत

Tuesday, 28 April 2026, 16:09 IST

पुलिस लाइन में किया गया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन

Tuesday, 28 April 2026, 15:57 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Monday, 15 December 2025, 16:11 IST4 Mins Read

दिल्ली में ‘चेतन चौहान अनसंग हीरोज़ अवार्ड 2025’ से सम्मानित हुए वाराणसी के अमित पाण्डेय ‘किशन’

Saturday, 15 November 2025, 14:26 IST2 Mins Read

नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट ने ‘सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स 2025’ की घोषणा की

Saturday, 15 November 2025, 13:40 IST3 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना को लेकर बैंकर्स के साथ बैठक

Tuesday, 28 April 2026, 16:17 IST

सपाइयों ने किया सपा संगठन प्रभारी प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव का जोरदार स्वागत

Tuesday, 28 April 2026, 16:09 IST

पुलिस लाइन में किया गया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन

Tuesday, 28 April 2026, 15:57 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.